मिर्जापुर, जुलाई 12 -- मिर्जापुर, संवाददाता पर्यटन महानिदेशक /नोडल अधिकारी पौध रोपण डा. वेदपति मिश्रा ने रविवार की शाम अष्टभुजा गेस्ट हाउस के सभागार में 12 जुलाई रविवार आयोजित पौध रोपण महायज्ञ-2026 एवं ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के संबंध में पौध रोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक ली। प्रभागीय वनाधिकारी ने नोडल अधिकारी को बताया कि जनपद में 97लाख 61 हजार 600 पौधे लगवाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित विभागों को मांग पत्र के अनुसार पौध उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होने बताया कि जिन विभागों को जिस प्रजाति के पौध की आवश्यकता थी उनको वहीं पौधा उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़ें- पौध रोपण अभियान के तहत आज लगाए जाएंगे 97.61 लाख पौधे महानिदेशक पर्यटन /नोडल अधिकारी पौध रोपण महायज्ञ-2026 ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्द...