कन्नौज, दिसम्बर 25 -- गुरसहायगंज। नगर पालिका द्वारा संचालित रामगंज स्थित नगर पालिका की गोशाला का निरीक्षण शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी ने किया। बुधवार को गोशाला पहुंचे नोडल अधिकारी डॉ परितोष श्रीवास्तव ने गोशाला पहुंच कर गोवंश का पूजन करके गुड़ व चारा खिलाया। उन्होंने गोशाला के संचालन व प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। इस मौके पर गोशाला प्रभारी प्रसन्नजत मिश्रा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मा, डॉ प्रदीप वर्मा, डॉ. विकराल सिंह, पालिका वरिष्ठ लिपिक वीर सिंह, केयर टेकर ऊधन सिंह, प्रेमचंद्र, रूपेंद्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.