बाराबंकी, मई 2 -- जैदपुर। नोडल अधिकारी (अपर निदेशक) डॉ. श्याम नगीना ने ग्राम जराहरा, गोठिया गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशालाओं में पशुओं की देखभाल, चारा, पानी तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने सचिव को निर्देशित किया कि समय रहते पर्याप्त मात्रा में भूसे का भंडारण सुनिश्चित कर लिया जाए, ताकि पशुओं को किसी प्रकार की कमी न हो। इस दौरान गोशाला में वर्मी कम्पोस्ट खाद न बनने पर नाराजगी जाहिर की। नोडल अधिकारी ने निबलेट गौशाला में मौजूद गोवंश को गुड़ व चना खिलाया और शासन द्वारा निर्धारित पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने केयर टेकरों को सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई पशु बीमार दिखाई दे तो तुरंत पशु चिकित्सक को सूचना दें, जिससे समय पर उपचार हो सके। यह भी पढ़ें- गौ आश्रय स्थल पर हरे चारे व भूसे की देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.