बिजनौर, मई 4 -- बिजनौर। योगेश कुमार, आईएएस, आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता उ०प्र० नोडल अधिकारी जनपद बिजनौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप स्कीम महत्वपूर्ण प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सोमवार को नोडल अधिकारी योगेश कुमार द्वारा प्रभारी मंत्री बिजनौर कपिल देव अग्रवाल द्वारा किए गए ग्राम चौकपुरी, पाईप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण आख्या की समीक्षा करते हुए पाया कि उक्त परियोजना की लागत 02 करोड़ रुपए है। इसकी क्षमता 175 किलोलीटर है। निरीक्षण के समय सड़कों की खुदाई एवं उनके मरम्मत के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। ग्रामवासियों ने बताया गया कि सभी सड़कों की मरम्मत की जा चुकी है, किसी भी स्थान पर सड़क की मरम्मत का कार्य लंबित नहीं है तथा गांव में पाइप पेयजल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.