नोडल अधिकारी ने किया गोशाला का निरीक्षण
कन्नौज, जून 9 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला का शासन द्वारा नामित जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी व अपर निदेशक पशुधन कानपुर मंडल डॉ. विजय वीर चंद्रयाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गौशाला में गोवंशों के रख-रखाव, साफ-सफाई, चारे-पानी की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अपर निदेशक ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई एवं प्रबंधन व्यवस्था को संतोष जनक पाया। उन्होंने गौशाला के सुव्यवस्थित संचालन एवं गोवंश संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप, पशुधन विभाग के फार्मासिस्ट अजीत प्रताप, गौशाला प्रभारी प्रसन्नजीत मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.