मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मोतीहारी। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास से 1.81 लाख रुपये नकद, चार सेट पुलिस वर्दी, 4 टोपी, 3 बेल्ट, पुलिस स्टार, विसील कोड, 2 पुलिस बोर्ड, 4 पुलिस स्टिक, पुलिस आई-कार्ड, 8 कमान पत्र, एक स्कॉर्पियो, दो बोलेरो और एक बाइक बरामद की गई है।आरोपियों ने बताया है कि गिरोह नोट डबलिंग का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। गिरोह के शातिर पीड़ितों को एक लाख के बदले तीन लाख रुपये देने का लालच देकर किसी सुनसान जगह बुलाते थे। जैसे ही पीड़ित रुपये लेकर पहुंचता था, बर्खास्त सिपाही लाल बहादुर राम अपने वर्दीधारी साथियों के साथ फर्जी छापेमारी कर देता था। यह भी पढ़ें- शहर में फिर सक्रिय हुआ पुलिस बनकर ठगने वाला गैंग टीम को असली एसटीएफ समझकर पीड़ित रुपये छोड़कर भाग जाता था।आरोपितों में चार पूर्वी चंपारण के रहनेवाले गिरफ्तार आरोपि...