जहानाबाद, मई 23 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय रिज़र्व बैंक पटना द्वारा जिले में कार्यरत बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को एलडीएम कार्यालय में आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी में पांच पर प्राथमिकी दर्ज,1 लाख 9 हजार का जुर्मानाप्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी जिसमें आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया, ताकि बैंकों द्वारा अधिक से अधिक लोगों को इससे संबन्धित बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध करायी जाए। इसके साथ ही बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं तथा असली-नकली नोटों की पहचान पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस कार्यक्रम ने कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया समझाने, जाली नोटों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बैंकिंग सेव...