नई दिल्ली, फरवरी 28 -- बोलीविया की प्रशासनिक राजधानी ला पाज़ के निकटवर्ती शहर एल ऑल्टो में शुक्रवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया। बोलीवियन एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 मालवाहक विमान नए छपे बैंक नोटों की एक बड़ी खेप ले जा रहा था। इसी दौरान एक व्यस्त सड़क 'कोस्टानेरा एवेन्यू' पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी ही थी कि खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण वह अनियंत्रित होकर पास की मुख्य सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरते ही विमान ने करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। मलबे की चपेट में आने से कई कारें पूरी तरह चकनाचूर हो गई हैं। विमान के गिरने के बाद उसमें भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.