रामपुर, जनवरी 28 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान से नोटों के दो हार चोरी करके भाग रहे दो आरोपियों को क्षेत्रीय लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया। धुनाई करने के बाद दोनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इमली झूले वाली निवासी गुड्‌डू उर्फ अकरम का कहना है कि वह नोटों के हार बनाकर बेचता है। उसकी शाहबाद गेट के पास दुकान है। गुड्‌डू के अनुसार 26 जनवरी को वह दुकान पर था। तभी उसकी दुकान पर दो युवक आए और मौका पाकर दो नोटों के हार चोरी करके भागने लगे। दुकान पर मौजूद गुड्‌डू के बेटे की नजर पड़ गई तो उसने शोर मचा दिया। जिस पर क्षेत्रीय लोगों ने पीछा करके दोनों को दबोच लिया और धुनाई कर दी। पूछताछ में उन्होंने खुद को शाहबाद गेट स्थित ईदगाह निवासी जुएब और फैजान बत...