नोएडा, मई 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बरौला गांव में दो युवकों ने नोटों की गड्डी दिखाकर महिला को झांसे में लिया और उसके लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने घरेलू कष्ट दूर करने का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरौला गांव निवासी मीनाक्षी मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह सात जनवरी को अपने बेटे के साथ खरीदारी करने गई थीं। इसी दौरान वहां दो युवक मिले। आरोप है कि दोनों युवकों ने महिला को बातों में उलझाया और नोटों की गड्डी दिखाकर भरोसा दिलाया कि वे उसकी मदद करना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- नोटों की गड्डी दिखाकर महिला से लाखों के गहने ठगे इसके बाद दोनों महिला को बहला-फुसलाकर सेक्टर-50 स्थित कोठारी स्कूल के पास ले गए। वहां आरोपियों ने घरेलू कष्ट दूर करने का ...