लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- छोटी काशी कॉरिडोर के तहत वीआईपी मार्ग के चौड़ीकरण व निर्माण को लेकर एक सप्ताह पूर्व तहसील प्रशासन ने परिक्षेत्र में गाटा संख्या 382 की पैमाइश कराई थी। इसमें भूमि नगर पालिका परिषद मेला प्रबंधन की दर्शाई गई थी। इसके आधार पर नगर पालिका परिषद ने वीआईपी मार्ग के मकान स्वामियों के साथ-साथ गजेंद्रपुरी के करीब 20 भवन स्वामियों को भूमि पर काबिज दर्शाते हुए 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया था, जिससे लोगों में खलबली मच गई थी। इसी बीच शुक्रवार शाम पुलिस द्वारा नोटिस का रिमाइंडर जारी किए जाने के बाद गजेंद्र पुरी के लोग और व्याकुल हो उठे। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू को मौके पर बुलाकर आपत्ति जताई और अपने दस्तावेज दिखाए। लोगों ने 1956 तक के भवनों से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत ...