उरई, मार्च 11 -- जालौन। समिति कार्यालय वी-पेक्स लिमिटेड शहजादपुरा में तैनात अस्थाई कम्प्यूटर ऑपरेटर के काम न करने पर सचिव ने नोटिस दे दिया। इससे नाराज अस्थायी कर्मचारी ने सचिव को जाति सूचक गालियां देकर बिजली के तारों से पीटा। साथ ही सचिव का मोबाइल भी तोड़ दिया। सचिव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा निवासी उदयभान वर्मा ने पुलिस को बताया वह वी-पेक्स लिमिटेड ग्राम शहजादपुरा सोसाइटी समिति में सचिव है। कार्यालय में अस्थाई कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में धनौरा कलां का सतेंद्र सिंह गुर्जर नियुक्त है। सचिव ने आरोप लगाया अधिकारी कोई काम देते हैं तो वह नहीं करता है। इसके अलावा कार्यालय में कोई काम नहीं करते हैं और सिर्फ दबंगई के बल पर काम कर रहे हैं। अधिकारियों के कहने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.