मुरादाबाद, जनवरी 30 -- कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ ने क्षेत्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस सुनवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से उनके जवाब सुने और उनसे जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ईआरओ अभय सिंह ने मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि नोटिस से संबंधित समस्त दस्तावेज उसी दिन ऑनलाइन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड किए जाएं, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता बनी रहे। ईआरओ ने बताया कि जिन मतदाताओं की नोटिस सुनवाई की निर्धारित तिथि किसी कारणवश छूट गई है उन्हें दोबारा अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान एईआरओ कु...