पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। शहर के एक निजी स्कूल पर अंग्रेजी ग्रामर की पाठ्य पुस्तक छापने के आरोप पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की भेजी गई नोटिस पर स्कूल प्रबंधन ने अपना जवाब भेज दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य करने वाले एक शिक्षक ने अंग्रेजी ग्रामर की पाठ्य पुस्तक लिखी, जो वह काफी समय से लिख रहे थे। पाठ्य पुस्तक को नियमानुरूप प्रकाशन से प्रकाशित कराकर अपने ही स्कूल के बच्चों को निर्धारित शुल्क पर प्रदान करने की बात कही गई है। इस मामले की माध्यमिक शिक्षा विभाग को सूचना लगी। स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। स्कूल की तरफ से जवाब बनाकर भेज दिया गया है। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि मिले जवाब का अध्ययन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...