सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- ककरहवा। एसआईआर का नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को जन सुनवाई केंद्र बर्डपुर पहुंचे। ग्रामीण एसआईआर नोटिस फार्म के साथ जरूरी दस्तावेज लेकर एईआरओ के पास सुनवाई के लिए पहुंचे। एसआईआर को लेकर ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर एईआरओ बीईओ रामू प्रसाद व ब्लॉक कार्यालय पर एसआईआर को लेकर एईआरओ मनीष त्रिपाठी एवं बीडीओ ओमप्रकाश सिंह यादव ने नोटिस प्रपत्रों की जांच पड़ताल की। एईआरओ बीईओ रामू प्रसाद ने बताया कि एक दिन में 150 नोटिस की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...