नोटिस मिलने के बाद कब्जा धारक ने हटाई मजार
कौशाम्बी, अगस्त 19 -- कल्यानपुर। कोखराज के शहजादपुर गांव में स्थित अवैध तरीके से बनी मजार ढहा दी गई है। इसकी सुबह जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। एक वर्ग ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की थी। मामले को लेकर सियासत भी होने लगी, लेकिन दोपहर बाद प्रशासन ने बताया कि सरकारी भूमि पर मजार का निर्माण किया गया था। कब्जाधारक को बेदखली का नोटिस मिला तो उसने खुद ही मजार ढहा दी।शहजादपुर गांव में सरकारी भूमि पर हंस बाबा की मजार है। ये मजार भूमिधरी भूमि पर बनी है। इसके पीछे ग्राम सभा की भूमि पर कब्रिस्तान है। इसी कब्रिस्तान में कल्यानपुर गांव के साबिर अली ने अवैध तरीके से एक मजार का निर्माण किया और उस पर टीनशेड डालकर झाडू फूंक शुरू कर दी। लोगों का आरोप यह भी है कि वह इसकी आड़ में धर्मातंरण का भी प्रयास कर रहा था। नौ जुलाई को इसका विरोध करते हुए हिंदू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.