गोरखपुर, अप्रैल 24 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के पीजी ग्राम पंचायत भड़सार में ठेकेदार के लापरवाही के कारण विभिन्न विकास कार्य आधा अधूरे पड़े हुए थे। इस मामले में सचिव हेमंत सिंह ने ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी कर कारवाई की चेतावनी दी गई, उसके बाद ठेकेदार ने विकास कार्य शुरू कर दिया। सहजनवा ब्लॉक का भड़सार पीजी ग्राम पंचायत है। जहां विभिन्न विकास कार्यो को ठेकेदार द्वारा कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का कायाकल्प के तहत मरम्मत, टाइल्स, बिजली, पानी आदि कार्य अधूरा पड़ा हुआ था। अम्बेडकर पार्क का कार्य अधूरा था। तिवारी पोखरा का कार्य भी नहीं पूरा हुआ था। उपरोक्त विकास को अधूरा पाकर अधिकारियों ने जब सचिव से सवाल खड़े किए तब ठेकेदार की लापरवाही सामने आयी। सचिव हेमंत सिंह ने बताया ठेकेदार की मनमा...