मऊ, फरवरी 11 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विधानसभा क्षेत्र मधुबन के विकासखंड दोहरीघाट में एईआरओ द्वारा नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आने वाले मतदाताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुनवाई के लिए आने वाले मतदाताओं के लिए उचित छाया, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एईआरओ से सुनवाई की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा नोटिस प्राप्त मतदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे साक्ष्यों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड दोहरीघाट परिसर में एईआरओ मनोज यादव, कुलदीप गुप्ता एवं विकास शुक्ला द्वारा नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की जा रही थी। इन तीनों एईआरओ द्वारा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.