लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के गोकर्ण वार्ड द्वितीय वार्ड संख्या-6 के सभासद व अन्य लोगों ने निर्माणाधीन शिव कॉरिडोर के लिए वीआईपी मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जारी किए गए अतिरिक्त नोटिसों को निरस्त किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू को धन्यवाद ज्ञापित किया। सोमवार को सभासद हर्ष अवस्थी ने मोहल्ला निवासियों के साथ पालिकाध्यक्ष को धन्यवाद पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि वीआईपी मार्ग के दायरे से बाहर भी कुछ लोगों को नोटिस जारी हो गए थे, जिससे मोहल्ले के लोगों में चिंता का माहौल था। पालिकाध्यक्ष द्वारा उन नोटिसों को निरस्त कर दिए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सभासद हर्ष अवस्थी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा वीआईपी मार्ग के अतिरिक्त जारी नोटिसों को निरस्त करना सराहनीय कदम है और इसके लिए ...