नोटिस तामीला न करने में एसडीएम ने थाना प्रभारियों को चेताया
बरेली, जून 20 -- आंवला। न्यायालय के आदेशों की अनदेखी और शांति व्यवस्था के प्रति लापरवाही बरतने पर विदुषी सिंह ने पांच थानों आंवला, भमोरा, सिरौली, अलीगंज और विशारतगंज के थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि थानों बीएनएसएस के तहत चालानी रिपोर्ट तो न्यायालय भेज दी जाती है, लेकिन न्यायालय द्वारा जारी किए गए धारा 130 के नोटिसों को तामील कराने में लापरवाही की जा रही है। थानों से रिपोर्ट वापस नहीं आ रही है, जिससे न्यायालय का कार्य बाधित हो रहा है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.