फतेहपुर, मार्च 8 -- फतेहपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नोटिस वितरण व हियरिंग कार्य का डीएम ने निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रक्रिया को पारदर्शी और समय से पूरा करने के निर्देश दिया। जिले में एसआईआर के तहत नोटिस वितरण और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर आयाहशाह विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय वाहिदपुर के बूथ संख्या-14 में पहुंचे डीएम रविन्द्र सिंह ने नोटिस डिलीवरी और हियरिंग कार्य को देखा और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से प्रक्रियाओं की प्रगति की जानकारी हासिल की। विधानसभा के ईआरओ ने बताया की बूथ में कुल 617 मतदाता हैं। जिसमें कुल लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 48 और नो मैपिंग के 24 प्रकरणों को पूर्ण करा लिया ...