महोबा, फरवरी 8 -- महोबा, संवाददाता। जल शक्ति मंत्री का काफिला रोककर सुर्खियों में आए चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के खिलाफ संगठन के द्वारा नोटिस जारी हेाने के बाद विधायक के पिता पूर्व सांसद गंगा चरण ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पर बयान देना गलत है। अगर विधायक ने गलत किया है कि वह योगी आदित्यनाथ से माफी मांगेंगे। विधायक की मंशा मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने की नहीं थी। जुबान फिसलने से वह कुछ बोलना कुछ और चाहते थे मगर कुछ शब्द कुछ और निकल गए। जल जीवन मिशन के कार्यो को लेकर एक सप्ताह से चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत सुर्खियों में है। विधायक के पिता पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है। विधायक ने कहा कि नोटिस जारी हुई है मगर उसकी जानकारी नहीं है। भाजपा अनुशासित पार्टी है और हमेशा अनुशासन पर ही काम करती है। अगर विधायक क...