बरेली, फरवरी 4 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। एसआईआर का नोटिस तामील कराने के लिए बीएलओ ने एक मतदाता को फोन किया तो उधर से गालियों की बौछार होने लगी। बीएलओ ने कार्रवाई के लिए थाना किला में तहरीर दी है। संजीव कुमार कंपोजिट स्कूल बाकरगंज में बीएलओ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इस समय एसआईआर के नोटिस वितरण का कार्य किया जा रहा है। एक मतदाता से उन्होंने फोन पर संपर्क किया तो वह गाली गलौज करने लगा। मतदाता ने मारने- पीटने की भी धमकी दी। संजीव ने चुनाव आयोग के कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एईआरओ अनुराग दीक्षित ने भी कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही सुपर वाइजर हरीश बाबू शर्मा ने प्रभारी निरीक्षक किला से प्रभावी कार्यवाही को वार्ता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...