हमीरपुर, मार्च 15 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। एसडीएम सदर न्यायालय से अंतिम सुनवाई का नोटिस मिलने के बाद सिंचाई विभाग की बंधी में काबिज लोग विधि विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करने में जुट गए हैं। 16 से 20 मार्च को सुनवाई के बाद प्रशासन क्या कदम उठाएगा इस सवाल पर अभी सभी की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। विधि विशेषज्ञों का मानना है कि प्रशासन सुनवाई के बाद कब्जा हटाने की कार्यवाही कर सकता है। कस्बे के बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन के आगे तक सिंचाई विभाग महोबा की बंधी संख्या दो बनी हुई थी। इस बंधी को ध्वस्त करके लोगों ने आलीशान व्यापारिक प्रतिष्ठान, आवास कार्यालय आदि बना रखें है। बांदा मार्ग किनारे बनी इस बंधी का नामोनिशान मिट गया है। महोबा सिंचाई विभाग ने काबिज 95 लोगों को चिन्हित करके नोटिस दिया था। इस नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद एसडीएम सद...