कन्नौज, अप्रैल 1 -- कन्नौज। जिले में संचालित होटल, गेस्ट हाउस और मैरिज हॉलों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह के निर्देश पर आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई उन पर की गई जिन्हें पहले पंजीकरण के लिए नोटिस दिए गए थे, लेकिन अनुपालन नहीं किया गया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अनिवार्य पंजीकरण न होने की पुष्टि हुई। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए 8 होटल और गेस्ट हाउस इकाइयों पर अर्थदंड लगाया है। साथ ही संबंधित संचालकों को चेतावनी दी गई है कि नियमों का पालन न करने पर आगे कठोर कार्रवाई, यहां तक कि सीलिंग भी की जा सकती है। जांच के दौरान कई स्थानों पर पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्च...