सीतापुर, फरवरी 16 -- कमलापुर, संवाददाता। कस्बे में हाईवे से रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा है। रेलवे स्टेशन मार्ग पर राहगीरों को निकालना दूभर हो रहा है। जिसको लेकर निवासी ऋषि मिश्रा एवं स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन मार्ग को अतिक्रमण से कब्जा मुक्त करने के लिए डीएम से लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। इसी सिलसिले में सोमवार को तहसीलदार सिधौली शशि बाला, कानूनगो सदानंद वर्मा लेखपाल अनिल कुमार एवं लोक निर्माण विभाग कर्मचारियों द्वारा मौके का निरीक्षण करते हुए अवैध अतिक्रमण धारकों को 15 दिन में अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया पूर्व में भी शिकायत को संज्ञान में लेकर राजस्व टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण की पैमाइश करते हुए निशान देही भी की जा चुकी है। फिर भी लोगों द्...