कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। एसआईआर के बाद नो मैपिंग में चिन्हित किए गए मतदाताओं को बड़े पैमाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। अब संबंधित मतदाता, जिन्हें नोटिस दिए गए हैं, वह अपने जवाब देने के लिए बीएलओ के चक्कर लगा रहे हैं। नो मैपिंग समस्या से जहां मतदाता भटक रहा है। वहीं बीएलओ भी खासे परेशान नजर आ रहे हैं। सौरिख के मोहल्ला अंबेडकरनगर के मो.तौसीफ का कहना है कि उनकी पत्नी रेहाना बेगम का वोट नहीं है। वह दो-तीन बार चक्कर काट चुके हैं। आज फिर वह अपने बूथ पर पहुंचे और बीएलओ से मिलकर वोट बनवाने के लिए प्रयास किया। वहीं कस्बे के अनवार अहमद बताते हैं कि उनकी पत्नी का नाम नगमा बेगम है, उनका वोट नहीं है। उन्हें भाग संख्या नहीं मालूम, जिसकी वजह से वह लगातार चक्कर काट रहे हैं। उधर, ऋषिभूमि इंटर कालेज में बीएलओ रत्नेश सक्सेना, विष्णु और बीएलओ म...