अयोध्या, जनवरी 27 -- अयोध्या, संवाददाता।एसआईआर के दौरान जिन वोटरों की मैपिंग नहीं हो सकी थी, उन्हें निर्वाचन विभाग की ओर से नोटिस भेजकर अभिलेख जमा करने को कहा गया है। इसके लिए अयोध्या विधान सभा क्षेत्र में पांच जगहों पर सुनवाई पटल खोले गए हैं, जहां मतदाता नोटिस का जवाब देने के लिए अभिलेख जमा करने पहुंच रहे हैं। मंगलवार से अभिलेख जमा करने की शुरूआत की गई है। उप जिलाधिकारी सदर व अयोध्या आरओ राम प्रसाद त्रिपाठी ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय सहित सभी पांचों सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं की ओर से जमा किये जा रहे अभिलेखों को देखा और उनके शंकाओं का समाधान कराया। नगर निगम कार्यालय पर बूथ स्तरीय दर्जनो कर्मचारी लगाये गये थे। यहां मतदाताओं द्वारा बड़ी संख्या में एसआईआर में मैपिंग न होने और 2003 की मतदाता सूची में शामिल न होने ...