उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत थमाई गई नोटिसों के निस्तारण के लिए मतदाताओं की भीड़ हर तरफ उमड़ रही है। गुरुवार को विकास भवन में भी बड़ी संख्या में मतदाता नोटिसों के निस्तारण के लिए मौजूद रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी के कमरे के बाहर भारी तादात में मतदाता निराकरण के लिए लाइन में लगे रहे। यह वह मतदाता है जो मैपिंग न होने या फिर एसआईआईआर फार्म जमा करने के दौरान अपने संबधित का डाटा नहीं दिए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...