लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- एसआईआर का काम पूरा होने के बाद अब उन मतदाताओं को नोटिस जारी की जा रही हैं जिन्होंने 2003 का डिटेल नहीं दिया है। नोटिस मिलने के बाद मतदाता अब तहसील में उमड़ रहे हैं। बुधवार को तहसील सभागार में मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से घंटों तक इंतजार करना पड़ा। मोबाइल की लाइट से मतदाताओं ने नोटिसों का जवाब लिखा। इसके बाद भी कई मतदाताओं को वापस लौटना पड़ा। नो मैपिंग वालो मतदाताओं को नोटिस जारी कर अभिलेखों के साथ उनको बुलाया जा रहा है। बुधवार को सदर तहसील में मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। इससे तहसील सभागार में अफरातफरी का माहौल रहा। दोपहर में बिजली न आने से व्यवस्था लड़खड़ा गई। नोटिस का जवाब लेकर पहुंचे मतदाताओं की फीडिंग का काम बाधित हुआ। कई बार मोबाइल की लाइट जलाकर मतदाताओं ने फार्म भरा। इससे दिक्कतों का सामना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.