रुद्रपुर, जुलाई 22 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी) के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ऑनलाइन प्रतियोगिता जीवाईएस समस्या खोज 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आविष्कार की भावना को बढ़ावा देना था, जिसमें प्रतिभागियों को किसी अनूठी समस्या की पहचान कर उसका विस्तृत विवरण प्रस्तुत करना था। प्रतियोगिता में पूरे भारत से 1000 से अधिक प्रोजेक्ट्स प्राप्त हुए, जिनमें से उत्तराखंड से केवल दो विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जो कि हमारे विद्यालय की ही छात्राएं हैं। परिणाम 19 जुलाई 2026 को जूम मीटिंग एवं यूटयूब लाइव के माध्यम से घोषित किए गए। प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा सिद्धि गुप्ता ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 3 सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त कर ...