रुद्रपुर, फरवरी 13 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी के चार विद्यार्थियों का नेशनल स्टेम क्विज 4.0 की फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता गुजरात काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, गुजरात सरकार द्वारा आयोजित की गई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 जनवरी 2026 को ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी करन सिंह ने बताया कि देशभर से 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो श्रेणियों जूनियर और सीनियर में आयोजित की गई थी। विद्यालय की कक्षा 10 के छात्र उत्कर्ष ओली और आयरा अल्वी ने जूनियर श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल के लिए स्थान बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.