रुद्रपुर, दिसम्बर 30 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ हुआ। विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारम्भ पूर्व दर्जाधारी व उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री भाजपा राजू भण्डारी, सहायक नगर आयुक्त विमला जोशी, जनमेजय तिवारी एचआर हेड ईस्टर फैक्ट्री, प्रेम प्रकाश जोशी अध्यक्ष रामलीला कमेटी कजाबाग, एमडी सुरेन्द्र कौर एवं प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, खो-खो, बॉल थ्रो, डिस्क थ्रो. ऊंची कूद. शॉट पुट, ताइक्वांडो, शूटिंग, कबड्डी, तीरंदाजी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी टीमों एवं खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों ने मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। यहां दिनेश राणा महाम...