रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) के पूर्व छात्र आर्यन सिंह का चयन सीडीएस (कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज) में हो गया है। आर्यन ने वर्ष 2021 में कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आर्यन का चयन सीधे एनसीसी के माध्यम से हुआ। 24 सितंबर से आर्यन ओटीए, चेन्नई में प्रशिक्षण शुरू करेंगे। विद्यालय की प्रबंधिका सुरेन्द्रर कौर (हैप्पी मैम) व प्रधानाचार्य हेम चन्द्र पंत ने आर्यन व एनसीसी विभाग को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह, करन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...