रुद्रपुर, अगस्त 18 -- खटीमा, संवाददाता। रामपुर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप में नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) की अंडर-14 बालक और बालिका हॉकी टीमों ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के स्कूलों की 62 टीमों ने प्रतिभाग किया। कांस्य पदक जीतने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मंगलवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि में हॉकी कोच ललित चंद और मेंटर जोशिता गिल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका सुरेंदर कौर (हैप्पी मैम) और प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर आरपी पंत, वीरेंद्र सिंह, करन सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह सौन, स...