नोजगे की अमिषी व अदिती का राज्य प्रतियोगिता में चयन
रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं अमिषी वंसल और अदिति गुप्ता का चयन राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 26 सितंबर से देहरादून में होगी। दोनों छात्राओं ने खेल महाकुंभ की कराटे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। दोनों छात्राओं को स्कूल में सम्मानित किया गया। विद्यालय की एमडी ट्विंकल दत्ता ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां डॉ. विनय जैन, शेफाली अग्रवाल, रमेश रौतेला, विवेक राना, तान्या, जसविंदर पाल कौर, अनिल सिंह, सुनीता वर्मा, श्वेता बत्रा, हरमीत कौर, प्रभदीप कौर, लवली सुनील आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.