रुडकी, अगस्त 20 -- कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की पहली नौचंदी जुमेरात पर गुरुवार को पिरान कलियर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे और दरगाह साबिर पाक पर जियारत कर अपनी मन्नतें मांगीं। इस दौरान दरगाह के सभी गेटों और आसपास के मार्गों पर जायरीनों की भारी भीड़ दिखाई दी। पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक का सालाना उर्स मेहंदी डोरी की रस्म के साथ शुरू हो चुका है। उर्स में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। उर्स की पहली नौचंदी जुमेरात पर दिल्ली, बरेली, पंजाब, रामपुर, मुरादाबाद, आगरा, नजीबाबाद, सहारनपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत कई शहरों से बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Roorki News: पहली जुमेरात पर साबिर पाक के नाम का ...