रुडकी, जून 18 -- कलियर, संवाददाता। नौचंदी जुमेरात और मोहर्रम के महीने में अजमेर शरीफ में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की छठी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे। जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक सहित दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब की दरगाहों पर पहुंचकर चादर और फूल पेश कर दुआ मांगी। कलियर में नौचंदी जुमेरात और अजमेर शरीफ में आयोजित छठी के अवसर पर बड़ी संख्या में जायरीन साबिर पाक की जियारत के लिए पहुंचे। भारी भीड़ के कारण जायरीनों को दरगाह साबिर पाक सहित अन्य दरगाहों पर लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...