सासाराम, जुलाई 12 -- नोखा, एक संवाददाता। नगर परिषद के कृष्णापुर की बेटी अनुप्रिया ने भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। आर्मी मेडिकल कॉलेज पुणे से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद पासिंग आउट परेड में उन्हें भारतीय सेना के मेडिकल अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। अब वह एक वर्ष तक मिलिट्री हॉस्पिटल चंडीगढ़ में इंटर्नशिप करेंगी। इसके बाद लेफ्टिनेंट डॉक्टर के रूप में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देते हुए देश के वीर जवानों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...