नोएडा, जून 3 -- नोएडा में 13 अप्रैल को श्रमिक हिंसा के मामले में नोएडा पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एलएलबी के छात्र योगेश मीणा को गिरफ्तार किया है। योगेश डीयू छात्रसंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुका है और रिवोल्यूशनरी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया से भी जुड़ा बताया जा रहा। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से जयपुर के योगेश मीणा को जांच के दौरान मिले डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। श्रमिक हिंसा के पीछे रची सुनियोजित साजिश में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि योगेश ने सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सअप ग्रुपों के माध्यम से ऐसा माहौल तैयार करने की कोशिश की, जिससे श्रमिकों के बीच आक्रोश और भ्रम फैल सके। यह भी पढ़ें- नोएडा में 75 वर्षीय बुजुर्ग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध ...