नोएडा, अप्रैल 21 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। श्रमिक हिंसा के मामले में गिरफ्तार छात्रा आकृति चौधरी और सृष्टि गुप्ता की ओर से जिला अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई है। इस अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई होगी। दरअसल, नोएडा पुलिस ने इस मामले में रूपेश राय, मनीषा चौहान, आकृति चौधरी और सृष्टि समेत कई आरोपियों को साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आकृति चौधरी को बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास से हिरासत में लिया था। आकृति के अधिवक्ता रजनीश यादव ने बताया कि आकृति मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है। वह करीब 10 वर्ष पहले पढ़ाई के लिए दिल्ली आई थी। यह भी पढ़ें- नोएडा की तरह दिल्ली-गुरुग्राम तक बवाल की थी साजिश, हिंसा में 8 लड़कियों के भी हाथ! उसने सोशल स्टडीज में एमए किया है और नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पीएचडी की तैयारी कर रही है...