नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नोएडा में पिछले महीने नाले में गिरने से एक युवक की मौत के बाद भी राजधानी के संबंधित अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है। इस घटना के बाद दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीईओ कौशल राज शर्मा ने सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन जनकपुरी में हुए ताजा हादसे ने साफ कर दिया कि ये निर्देश कागजों तक ही सीमित रह गए। जानकारी के मुताबिक, जनवरी में नोएडा की घटना को लेकर दिल्ली जल बोर्ड में भी गंभीर चर्चा हुई थी। इस दौरान स्पष्ट निर्देश जारी हुए थे कि ऐसी घटना दिल्ली जल बोर्ड के किसी भी कार्यस्थल पर न हो। इसके लिए कहा गया था कि जहां भी काम चल रहा हो, वहां पर्याप्त संख्या में बैरिकेड लगाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी वाहन चालक या राहगीर गड्ढे या खुले नाले क...