नोएडा, अप्रैल 7 -- Noida News : नोएडा प्राधिकरण की सोमवार को हुई 222 वीं बोर्ड बैठक में स्पोर्ट्स सिटी के चार भूखंडों की 84 परियोजनाओं में काम शुरू होने के साथ रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है। इस फैसले से 40 हजार से अधिक खरीदारों को फ्लैट मिलने और रजिस्ट्री होने का रास्ता खुल गया है। हालांकि, बिल्डरों की ओर से बकाया रकम जमा करने के बाद ही रजिस्ट्री हो सकेगी। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि स्पोर्ट्स सिटी की जिन परियोजनाओं में काम हो चुका है और खेल सुविधाएं भी तैयार कर ली गई हैं, ऐसे में उन बिल्डरों को बकाया जमा करने के लिए एक से तीन साल का समय दिया जाएगा। बिल्डरों को कुल बकाये में से अभी 20 प्रतिशत और बाकी 80 प्रतिशत राशि तीन साल के अंदर जमा करनी होगी। बकाया मिलना शुरू होते ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों के अन...