नोएडा, जून 21 -- नोएडा वासियों के लिए गुड न्यूज है। नोएडा से मेरठ और मथुरा के लिए जल्द इलेक्ट्रिक बसें शुरू होने वाली हैं। आसपास के शहरों के लिए भी जल्द इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। बुलंदशहर, मेरठ, मथुरा आदि शहरों के लिए ये बसें चलाने की योजना है। नई खेप मिलने के बाद इनकी शुरुआत की जाएगी। अभी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बसों की सेवा दी जा रही है। अन्य डिपो की इलेक्ट्रिक बस नोएडा डिपो आती हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी चलित बसें हैं। डिपो से कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। इसमें आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बदायूं, लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ समेत अन्य शहरों के लिए बसों की सेवा शामिल है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक दिक्कत और बढ़ेगी, इन जगह...