पीटीआई, अप्रैल 13 -- नोएडा में वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिक प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। श्रमिकों के प्रदर्शन के वजह से कई जगह जाम लग गया जिससे नोएडा से दिल्ली आने वाले और दिल्ली से नोएडा जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 60 और फेस-2 में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी हुई है। वहीं फरीदाबाद में भी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों श्रमिक प्रदर्शन कर रहे हैं। नोएडा में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशांति को फैलने से रोकने के लिए नोएडा को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर पुलिस की कई टीमों को तैनात कर दिया गया...