नोएडा, जून 16 -- नोएडा से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अब आनंद विहार तक ई-बसें चलाई जाएंगी। नोएडा प्राधिकरण नें पांचवें रूट पर नोएडा से अक्षरधाम मंदिर होते हुए आनंद विहार स्टेशन तक ई-बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। सभी पांचों रूट पर 15-15 मिनट के अंतराल में लोगों को बसें मिलेंगी। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि 12 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ई-बसों के संचालन के लिए हरी झंडी दिखाई थी। अब सोमवार से 100 इलेक्ट्रिक और 10 डबल डेकर बसें चलनी शुरू हो गई हैं। प्राधिकरण द्वारा सोमवार को नोएडा से दिल्ली के बीच भी बसें चलाने का निर्णय लिया गया। लोगों को 15-15 मिनट के अंतराल में निर्धारित रूट पर बसें मिला करेंगी। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा तक बनेगा 31 KM लंबा 8 लेन क...