नोएडा से दिल्ली और जेवर तक 5 रूटों पर चलेंगी 50 ई-बसें, ऐप से ले सकेंगे टिकट; कितना होगा किराया
नोएडा, मई 14 -- नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा से दिल्ली, गाजियाबाद और जेवर एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी तेज कर दी है। इन बसों में टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। बस का न्यूनतम किराया 10 रुपये रखने की योजना है। अगले एक-डेढ़ महीने में बसें चलाने की तैयारी है। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बुधवार को इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इन बसों को सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जाएगा। बैठक में मोबाइल ऐप लॉन्च करने, टिकट दरें तय करने और ड्राइवर-कंडक्टरों को किए जाने वाले भुगतान को लेकर चर्चा की गई। प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि बसों में सीट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। लोग ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर 'अकासा' 16 जून से शुरू करेगी उड़ानें, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.