नोएडा से गांव पहुंचा प्रमोद का शव, घर में मचा कोहराम
हरदोई, सितम्बर 2 -- संडीला। बेहतर रोजगार की उम्मीद में नोएडा गए संडीला क्षेत्र के मीरनगर अजिगवा निवासी 27 वर्षीय प्रमोद कुमार राठौर की कथित मारपीट के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बाद में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार 31 अगस्त को नोएडा के हरौला सेक्टर-5 पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उस पर चोरी का आरोप लगाया गया। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- नौकरी की तलाश में गांव से नोएडा आया था, कुछ ही घंटे बाद लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला हालत बिगड़ने पर साथियों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.