कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नोएडा की किशोरी का अपहरण कर दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस से जा रहे बिहार के युवक को कानपुर सेंट्रल पर हिरासत में ले लिया गया। अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। सूचना नोएडा पुलिस को दी गई तो पुलिस दोनों को लेकर गौतमबुद्ध नगर लेकर रवाना हो गई। अपहरण का केस दर्ज कराने पर पुलिस ने जानकारी रेल मदद एप पर दी थी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार ने बताया कि मंगलवार को एप के जरिए सूचना मिली कि नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर-02564 के बी-3 कोच की 30 नंबर बर्थ पर एक युवक नाबालिग लड़की को भगा कर ले जा रहा है। इस पर उप निरीक्षक मोहम्मद असलम खान ने टीम के साथ इस ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-09 पर आने पर तलाशी ली। रेल मदद से मिली फोटो और हुलिए के आधार पर दोनों बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.