कन्नौज, मई 8 -- नोएडा से अपने घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में मिले युवक को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार (35) पुत्र सिपाहीलाल शाक्य नोएडा स्थित एक स्पोर्ट्स प्राइवेट कंपनी में सिलाई का कार्य करते हैं। बताया गया कि वह बुधवार रात करीब 10 बजे दादरी से रोडवेज बस द्वारा अपने घर के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला अथवा जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। बेहोशी का फायदा उठाकर शातिर उनके पास रखे करीब 16 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, पर्स तथा जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। रोडवेज बस के परिचालक ने युवक को...